Back to Leadership
Rahul Kumar Yadav Ji
State President (Uttar Pradesh)

Rahul Kumar Yadav Ji

Mainpuri, Uttar Pradesh

Profile

About Rahul Kumar Yadav Ji

राहुल कुमार जी उत्तर प्रदेश में ड्राइवर भाइयों के हित और अधिकारों के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका प्रयास रहता है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर ड्राइवर साथियों से सीधे मिलें, उनकी समस्याएं समझें और उन्हें संगठन से जोड़कर एक मजबूत आवाज तैयार करें। ड्राइवरों की रुकी हुई सैलरी दिलवाने में मदद करना, RTO से जुड़े विवादों में समाधान निकालने का प्रयास करना, दुर्घटना के समय पीड़ित ड्राइवर और उसके परिवार तक आर्थिक सहायता पहुंचाने में सहयोग करना तथा जरूरत पड़ने पर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के सामने ड्राइवरों की बात रखना उनके प्रमुख कार्यों में शामिल है। उनका मानना है कि ड्राइवरों की समस्याएं तभी मजबूती से उठाई जा सकती हैं, जब ड्राइवर समाज संगठित होकर एक-दूसरे के साथ खड़ा रहे। इसी उद्देश्य से वे पूरे उत्तर प्रदेश में ड्राइवरों को जोड़ने और उनके हित में कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं।