मिशन
ड्राइवरों को सदस्यता, पहचान, जागरूकता और सहयोग से जोड़ना।
Who We Are
पूरे देश के ड्राइवर भाइयों की सेवा, सुरक्षा, एकता और सम्मान के लिए काम करने वाला संगठन।
हमारा परिचय
भारत ड्राइवर एसोसिएशन पूरे देश के ड्राइवरों, मोटर मालिकों और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को एक मंच पर जोड़ता है। हमारा मानना है कि हर ड्राइवर को सम्मान, सुरक्षा और जरूरत के समय मदद मिलनी चाहिए।
संगठन की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश कुमार जांगड़ा जी ने की। वे खुद ट्रक ड्राइवर और मोटर मालिक रह चुके हैं। इसलिए वे ड्राइवरों और मोटर मालिकों की परेशानियां अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कई राज्यों में ड्राइवरों से बात की और उनके लिए यह मंच बनाया।
आज संगठन हजारों ड्राइवरों और मोटर मालिकों के साथ काम कर रहा है। हमने रुकी सैलरी, कानूनी मामले, RTO से जुड़े विवाद, बिना कमीशन नौकरी, बकाया भाड़ा और जरूरतमंद परिवारों की मदद जैसे कई काम किए हैं।
संगठन की टीम आज भी अलग-अलग राज्यों में जाकर बैठकें करती है, ड्राइवरों और मोटर मालिकों की समस्याएँ सुनती है और उनकी आवाज़ को संबंधित विभागों तथा सरकार तक पहुँचाती है। हमारा विश्वास है कि जब ड्राइवर और मोटर मालिक एकजुट होंगे, तभी उन्हें सम्मान, सुरक्षा, न्याय और बेहतर अवसर मिलेंगे।
ड्राइवरों को सदस्यता, पहचान, जागरूकता और सहयोग से जोड़ना।
हर ड्राइवर को सम्मान, सुरक्षा और संगठित समुदाय का भरोसा मिलना।
देशभर के ड्राइवरों को एक जिम्मेदार राष्ट्रीय मंच पर लाना।
जागरूकता, अनुशासन और समान सम्मान को बढ़ावा देना।
ड्राइवर भाइयों को डिजिटल Membership, QR से ID जांच, ट्रेनिंग और मदद से जोड़ना। इससे वे अपनी पहचान और अधिकार बेहतर समझ सकें।
पूरे देश में ऐसा ड्राइवर समुदाय बनाना जहां हर सदस्य सुरक्षित, जुड़ा हुआ और सम्मानित महसूस करे।
Membership, डिजिटल ID Card, QR से ID जांच, ट्रेनिंग, ड्राइवर कल्याण और स्थानीय टीमों के बीच तालमेल हमारे मुख्य काम हैं।
हमारी सोच
हमारा काम विश्वास, सेवा और जिम्मेदारी पर चलता है। हर कार्यक्रम और Membership में ड्राइवर का सम्मान और उसकी जानकारी की सुरक्षा सबसे जरूरी है।
हर ड्राइवर की मेहनत और अनुभव का सम्मान करना।
Membership, ID जांच और बातचीत में साफ और जिम्मेदार रहना।
ड्राइवर भाइयों की जरूरत समझकर मदद और सही जानकारी देना।
भाषा, राज्य या वाहन का भेद छोड़कर ड्राइवर भाइयों को जोड़ना।